Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsD Gukesh News: विश्व चैंपियन गुकेश लौटे भारत, चेन्नई एयरपोर्ट पर हुआ...

D Gukesh News: विश्व चैंपियन गुकेश लौटे भारत, चेन्नई एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, सबसे कम उम्र में बने वर्ल्ड चैंपियन

चेन्नई, विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने के बाद डी गुकेश सोमवार को भारत लौट आए हैं. गुकेश का चेन्नई एयरपोर्ट पर सैकड़ों उत्सुक प्रशंसकों, तमिलनाडु सरकार और राष्ट्रीय महासंघ के अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया.

गुकेश सबसे कम उम्र में बने विश्व चैंपियन

बता दें कि 18 वर्षीय गुकेश ने पिछले सप्ताह सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और रूस के गैरी कास्परोव के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

विश्व चैंपियनशिप जीतना एक शानदार अहसास है : गुकेश

स्वदेश लौटने पर गुकेश ने उनका समर्थन करने के लिए सभी का धन्यवाद किया. मीडिया और प्रशंसकों के बीच इस युवा खिलाड़ी को करीब से देखने के लिए लगी होड़ के बीच गुकेश ने कहा, ”यह शानदार है. आपके समर्थन ने मुझे बहुत ऊर्जा दी. विश्व चैंपियनशिप जीतना एक शानदार अहसास है.”

गौरतलब है कि महान विश्वनाथन आनंद के बाद गुकेश विश्व खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं. आनंद ने यहां अपनी अकादमी में इस किशोर के खेल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular