Wednesday, March 4, 2026
Homeताजा खबरCylinder Blast : मुंबई में गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद पांच मकान...

Cylinder Blast : मुंबई में गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद पांच मकान गिरे, मलबे में दबे 11 लोगों की बचाई जान

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आस-पास के पांच मकान ध्वस्त हो गए। मकानों के ढहने से 11 लोग मलबे में दब गए, जिनको सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। हादसे के कारण चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के निकट ओल्ड बैरक में सुबह सात बजकर 50 मिनट पर घटी। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसके चलते चार से पांच दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गए।

अधिकारी ने बताया कि ध्वस्त मकानों से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अब तक चार लोगों को गोवंडी में नगर निगम संचालित शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों, पुलिस, नगर निगम के कर्मियों, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों को भेजा गया है।

रेस्क्यू के बाद एक ही परिवार के चार घायलों को इलाज के लिए गोवंडी के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया है। उनकी पहचान अंभोरे (50), अशोक अंभोरे (27), सविता अंभोरे (47), रोहित अंभोरे (29) के रूप में हुई।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular