Friday, May 15, 2026
HomeIndiaअमरनाथ यात्रा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

अमरनाथ यात्रा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

अब तक पहुंचे करीब पौने चार लाख यात्री

जम्मू। जम्मू से शुक्रवार को 2100 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें 1660 पुरुष और 443 महिलाओं सहित कुल 2 हजार 155 तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से, अन्य वाहनों के काफिले में यहां से रवाना हुए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी हैं।

अधिकारियों के अनुसार 753 तीर्थयात्री, 37 वाहनों के काफिले में बालटाल के लिए रवाना हुए। वहीं, 1,402 तीर्थयात्री 58 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए। यदि कुछ तीर्थयात्रियों की संख्या की बात करें तो इस साल अब तक 3,69,288 तीर्थयात्री यात्रा कर चुके हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 3,65,751 थी।

यात्रा 31 अगस्त को होगी पूरी
इस साल 29 जून से अब तक सवा लाख से अधिक तीर्थयात्री भगवती नगर शिविर से रवाना हो चुके हैं। 29 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया था। यह यात्रा 31 अगस्त को पूरी होगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular