Sunday, September 13, 2026
HomeLatest Newsमोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा पर उमड़ी भीड़, मेहंदी के लिए धक्का-मुक्की;...

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा पर उमड़ी भीड़, मेहंदी के लिए धक्का-मुक्की; महिला बेहोश

जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा के मौके पर रविवार को मेहंदी लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी दौरान महाराष्ट्र से आई एक महिला श्रद्धालु भीड़ के बीच बेहोश हो गई।

मेहंदी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार रील्स और दावे वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं में इसे लेने की होड़ नजर आई। दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पुणे, इंदौर, भोपाल और आगरा समेत कई शहरों से लोग जयपुर पहुंचे। इनमें कई श्रद्धालु अपने बेटे-बेटी और बहन के लिए मेहंदी लेने आए थे।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल रील्स में दावा किया गया कि मोतीडूंगरी मंदिर की मेहंदी लगाने से कुंवारे युवक-युवतियों की शादी हो जाती है। इसी मान्यता के चलते कई लोग शनिवार रात से ही जयपुर पहुंचने लगे थे।

मेहंदी का वितरण पहले शाम 7 बजे से किया जाना था, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने इसे शाम 5 बजे से शुरू करने का फैसला किया। शाम करीब 7 बजे मेहंदी खत्म होने का एनाउंसमेंट किया गया और श्रद्धालुओं से घर लौटने की अपील की गई।

रविवार को मंदिर के बाहर सुबह से ही भीड़ लगातार बढ़ती रही। हालात ऐसे रहे कि सिंजारा के मौके पर गणेश चतुर्थी जैसी भीड़ नजर आई। भीड़ को देखते हुए गणेश चतुर्थी के लिए प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्जन भी एक दिन पहले से लागू कर दिया गया। तख्तेशाही रोड से लेकर जेएलएन मार्ग तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image