Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Politics: बगावत कर चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा के खिलाफ कांग्रेस...

Rajasthan Politics: बगावत कर चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा के खिलाफ कांग्रेस ने लिया एक्शन, पार्टी से किया निलंबित

जयपुर, कांग्रेस ने बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया है. मीणा देवली-उनियारा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीणा के निलंबन का आदेश जारी किया है. बता दें कि कांग्रेस ने देवली उनियारा सीट से कस्तूर मीणा को टिकट दिया है.

आदेश में कही ये बात

निलंबन के आदेश अनुसार, देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है.

7 विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव

बता दें कि राज्य की 7 विधानसभा सीटों- झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image