Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsसेना का अपमान करने को लेकर चव्हाण को निष्कासित करे कांग्रेस: ऑपरेशन...

सेना का अपमान करने को लेकर चव्हाण को निष्कासित करे कांग्रेस: ऑपरेशन सिंदूर संबंधी टिप्पणी पर भाजपा

भाजपा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की टिप्पणी को राष्ट्रविरोधी बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि चव्हाण ने भारतीय सेना का अपमान किया है और कांग्रेस नेतृत्व से देश से माफी मांगने की मांग की।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की टिप्पणी को बृहस्पतिवार को राष्ट्रविरोधी करार दिया और मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व भारतीय सेना के ‘‘अपमान’’ के लिए पार्टी नेता की ओर से माफी मांगे। भाजपा ने कांग्रेस से चव्हाण के निष्कासन की भी मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को कहा कि वह अपने इस बयान पर कायम है कि सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले दिन पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष में भारत को ‘‘पूरी तरह से हार’’ का सामना करना पड़ा था।

चव्हाण ने किया मांफी मांगने से इनकार, सेना पर की थी टिप्पणी

पूर्व केंद्रीय मंत्री चव्हाण ने अप्रैल में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सैन्य अभियान पर अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं के बावजूद माफी मांगने से इनकार कर दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चव्हाण पर जमकर निशाना साधा और उनकी टिप्पणियों को ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया। उन्होंने चव्हाण की टिप्पणियों पर कांग्रेस की चुप्पी की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि यह पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। इस्लाम ने कहा, हम सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अपील करते हैं कि वे चव्हाण की टिप्पणियों के लिए देश से माफी मांगें और उन्हें पार्टी से निष्कासित करें।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular