Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsकांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ पर वीडियो जारी किया, चुनाव आयोग को ‘इलेक्शन...

कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ पर वीडियो जारी किया, चुनाव आयोग को ‘इलेक्शन चोरी आयोग’ बताया

कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित धांधली के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें चुनाव आयोग को 'इलेक्शन चोरी आयोग' कहा गया है। मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने लोगों से वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक लाख वोट चोरी का आरोप लगाया था, जिसे चुनाव आयोग ने निराधार बताकर खारिज कर दिया और उनसे माफी या शपथपत्र की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में कथित ‘धांधली’ के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए बुधवार को एक वीडियो जारी कर लोगों से इससे जुड़ने की अपील की और चुनाव आयोग को ‘इलेक्शन चोरी आयोग’ करार दिया।

मुख्य विपक्षी दल ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जो एक मिनट का वीडियो जारी है उसमें दिखाया गया कि दो लोग एक मतदान केंद्र से बाहर निकलते हैं और वहां पहुंचे एक बुजुर्ग पुरुष और एक महिला से कहते हैं वे वापस चले जाएं क्योंकि वो उनका वोट पहले ही डाल चुके हैं।

संवैधानिक संस्थानों को भाजपा के चंगुल से छुड़ाइए : खरगे

इस वीडियो में चुनाव आयोग के लिए ‘इलेक्शन चोरी’ आयोग लिखा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मत छीनने दीजिए अपना वोट का अधिकार, सवाल कीजिए, जवाब मांगिए, इस बार। ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आवाज़ उठाइए, संवैधानिक संस्थानों को भाजपा के चंगुल से छुड़ाइए।

प्रियंका गांधी ने लोगों से कांग्रेस के अभियान से जुड़ने की अपील की

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी यह वीडियो साझा कर लोगों से कांग्रेस के अभियान के साथ जुड़ने की अपील की। पिछले बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया था कि कर्नाटक में बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक मतों की ‘चोरी’ की गई, जबकि इस संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को 32 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता के दावे को आधारहीन बताया था और कहा था कि वह या तो शपथ पत्र दें या फिर माफी मांगें।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular