Saturday, May 23, 2026
Homechunavi halchalRajnath Singh ने कांग्रेस पर कसा तंज,''कुछ सालों में डायनासोर की तरह...

Rajnath Singh ने कांग्रेस पर कसा तंज,”कुछ सालों में डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी”,बिग बॉस के घर से तुलना कर कही ये बात,पढ़ें

गौचर (उत्तराखंड), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस कुछ सालों में डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष सिंह ने कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी को टेलीविजन के रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ के घर में होने वाली लड़ाई से तुलना करते हुए कहा कि पार्टी के नेता रोजाना एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं.

”कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त न हो जाए”

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस से नेताओं का बाहर निकलना जारी है.एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं.मुझे डर है कि आज से कुछ सालों में कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त न हो जाए.”

”रोजाना वे एक -दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं”

19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा,”2024 के बाद कुछ सालों में अगर हम कांग्रेस का नाम लेंगे तो बच्चे पूछेंगे कि कौन? उन्होंने कहा,”वे (कांग्रेस नेता) हर दिन एक-दूसरे से लड़ रहे हैं.उनकी पार्टी टेलीविजन पर बिग बॉस के घर की तरह हो गई है.रोजाना वे एक -दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular