Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaकांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए 39 उम्मीदवार...

कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए 39 उम्मीदवार…

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 39 उम्मीदवार घोषित किए जिनमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ललसावता का नाम भी शामिल है।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, ललसावता को आइजोल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

आइजोल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले, आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है।

मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। पूर्वोत्तर के इस राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।

पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को 8 और कांग्रेस को 5 सीटें हासिल हुई थीं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular