Monday, May 11, 2026
HomeLatest Newsशहबाज शरीफ और मसूद पेजेश्कियान की बड़ी बातचीत, क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा...

शहबाज शरीफ और मसूद पेजेश्कियान की बड़ी बातचीत, क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर पाकिस्तान ने दोहराई अपनी सच्ची और निष्ठापूर्ण प्रतिबद्धता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से बातचीत में क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने मौजूदा हालात पर चर्चा की और कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान अमेरिका-ईरान वार्ता और संभावित युद्धविराम पर भी चर्चा हुई। डोनाल्ड ट्रंप की नई वार्ता पहल से उम्मीदें बढ़ी हैं, हालांकि ईरान की भागीदारी अभी स्पष्ट नहीं है।

Pakistan Iran relations 2026 : इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान (Masoud Pezeshkian) से बातचीत के दौरान क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान की “सच्ची” और “निष्ठापूर्ण” प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, रविवार को करीब 45 मिनट तक चली इस अहम बातचीत में दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय हालात पर गहन चर्चा की। बातचीत के दौरान बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य, तनाव और शांति बहाली के प्रयासों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

पाकिस्तान ने वैश्विक नेताओं से हुई हालिया बैठकों की जानकारी ईरान को दी

प्रधानमंत्री शरीफ ने राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान और ईरानी नेतृत्व को 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए स्पीकर मोहम्मद बगेर ग़ालिबाफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में अपने उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को भेजने के लिए आभार व्यक्त किया। अमेरिका और ईरान ने संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में प्रत्यक्ष वार्ता की थी लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही थी।

शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कूटनीतिक पहल पर जोर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता के नए दौर की घोषणा किए किए जाने के बाद युद्धविराम के बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। युद्धविराम बुधवार को समाप्त हो रहा है। रविवार को ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि अमेरिकी वार्ताकार ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए सोमवार को इस्लामाबाद में रहेंगे। हालांकि, दूसरे दौर की वार्ता में तेहरान की भागीदारी को लेकर ईरान की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति को सऊदी अरब, कतर और तुर्किये सहित विश्व के कई नेताओं के साथ हुई अपनी हालिया मुलाकातों के बारे में भी जानकारी दी। शरीफ ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान ‘क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ाने के अपने ईमानदार और निष्ठापूर्ण प्रयासों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेगा।’ पेज़ेश्कियान ने शांति प्रयासों की सफलता के प्रति पाकिस्तान की दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री और उस देश के फील्ड मार्शल को धन्यवाद दिया, साथ ही यह आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में ईरान और पाकिस्तान के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular