Friday, May 22, 2026
HomeLatest Newsशिक्षा विभाग को सीएम की बड़ी सौगात, प्रदेश में खोले जाएंगे 10...

शिक्षा विभाग को सीएम की बड़ी सौगात, प्रदेश में खोले जाएंगे 10 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय

जयपुर। शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में 10 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खोलने की स्वाकृति प्रदान की.  इसके अलावा सीएम गहलोत ने एक राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय को वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति भी दी. साथ ही सीएम गहलोत ने 131 राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों में तृतीय श्रेणी अध्यापक के 1-1 अतिरिक्त पदों के सृजन को भी मंजूरी दी.

इन जिलों में खोले जाएंगे संस्कृत विद्यालय

सीएम गहलोत की स्वीकृति मिलने के बाद अलवर, भरतपुर, दौसा एवं सीकर जिले में 1-1 तथा जयपुर, झुंझुनूं एवं राजसमंद जिले में 2-2 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खोले जाएंगे. जबकि, धौलपुर के बाड़ी कस्बे की राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, द्यड़ी खिराना को वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा.       

नए पदों का भी होगा सृजन

सीएम अशोक गहलोत ने संस्कृत शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 131 प्राथमिक विद्यालयों में नए अध्यापक लगाने की भी स्वीकृति दी है. मिली जानकारी के अनुसार 131 विद्यालय हेतु तृतीय श्रेणी अध्यापक के 1-1 नवीन पद सृजित किये जाएंगे. वर्तमान में इन विद्यालयों में तृतीय श्रेणी अध्यापक के केवल 1-1 पद ही स्वीकृत हैं. अब नवीन पदों के सृजन से निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित हो सकेगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular