Saturday, June 20, 2026
HomeLatest Newsसीएम भजनलाल शर्मा ने पाली के सुमेरपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का...

सीएम भजनलाल शर्मा ने पाली के सुमेरपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन, लाभार्थियों को सौंपे पट्टे, योजनाओं की प्रगति जानी

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली के सुमेरपुर स्थित नेतरा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने लाभार्थियों को पट्टे और प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा कहा कि शिविरों के माध्यम से किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दिव्यांगों और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली के सुमेरपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेतरा में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का अवलोकन कर लाभार्थियों से संवाद किया तथा शिविर का फीडबैक लिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इनमें किसान, मजदूर, गरीब, दिव्यांग, महिला सहित प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन शिविरों में दस्तावेज शुद्धिकरण के कार्य होने से वंचितों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो रहा है।

नाम शुद्धिकरण से मिल सकेगी किसान सम्मान निधि

मुख्यमंत्री ने नाम शुद्धिकरण के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि एक किसान का नाम जमाबंदी में ओट सिंह दर्ज था, जबकि शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों में नाम अर्जुन सिंह था। इस मामूली अशुद्धि के कारण उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस शिविर के माध्यम से नाम का शुद्धिकरण हुआ है जिससे अब उन्हें किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि शिविरों में नाम शुद्धिकरण, नामांतरण, रास्तों एवं NFSA के प्रकरणों का निस्तारण, पेंशन सत्यापन जैसे विभिन्न काम हो रहे हैं. इसी प्रकार किसानों को मृदा परीक्षण, बीज मिनीकिट, फलदार वृक्षों की पौध उपलब्ध करवाकर लाभान्वित किया जा रहा है.

शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ मिल रहा है. इसी प्रकार पशुपालक भी पशु स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का फायदा उठाएं. मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि जागरूकता के साथ ग्रामीण इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

ग्रामीण सेवा शिविर में मुख्यमंत्री ने हजाराम, भैराराम, मांगीलाल को विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु श्रेणी में पट्टा वितरण, अजु देवी को पुराने घर का विनियमितीकरण तथा कपूराराम को रियायती दर पर पट्टा आवंटन के प्रमाण-पत्र सौंपे।

कौन-कौन रहा मौजूद ?

इस दौरान पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, सांसद मदन राठौड़, विधायक पुष्पेन्द्र सिंह, केसाराम चौधरी, वरिष्ठ अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image