Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत,याचिका खारिज करते हुए...

Arvind Kejriwal को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत,याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने की ये टिप्पणी, जानें कोर्ट ने क्या कहा ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी व ईडी रिमांड को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी.दिल्ली की नई शराब नीति केस में केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती दी थी.जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने अपना आदेश सुनाते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी.

”ED के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं”

कोर्ट ने कहा कि ईडी ने जो सबूत एकत्र किए है उसके मुताबिक केजरीवाल साजिश में शामिल हैं.गवाहों पर शक करना कोर्ट पर शक करने जैसा है. मुख्यमंत्री को विशेषाधिकार नहीं है.जांच, पूछताछ से CM को छूट नहीं मिलेगी.कोर्ट ने कहा कि ED के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं.ईडी द्वारा एकत्र की गई सामग्री से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने साजिश रची थी और अपराध की आय के उपयोग और छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल थे.ED के मामले से यह भी पता चलता है कि वह निजी तौर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक के तौर पर भी शामिल थे.

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे केजरीवाल

केजरीवाल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, कल ही केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं. आम आदमी पार्टी कल सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकती है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular