Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Close : उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 53 अंक गिरकर बंद,निफ्टी...

Share Market Close : उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 53 अंक गिरकर बंद,निफ्टी में मामूली बढ़त,जानें शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

मुंबई, उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को लगभग 53 अंक के नुकसान में रहा.एशिया और यूरोप के बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार में गिरावट आई.

Sensex और Nifty का रहा ये हाल

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 52.63 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,953.31 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,189.19 तक गया और नीचे में 73,762.37 अंक तक आया.हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.05 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,529.05 अंक पर बंद हुआ.

नुकसान में रहे इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स के शेयरों में नेस्ले, मारुति, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे.

लाभ में रहे इन कंपनियों के शेयर

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं.

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

यूरोप के बाजारों का हाल

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुअती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में सोमवार को तेजी थी.शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शनिवार को 92.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.25 डॉलर प्रति बैरल रहा.

बीएसई सेंसेक्स शनिवार को विशेष कारोबारी सत्र में 88.91 अंक चढ़कर 74,005.94 अंक पर बंद हुआ.एनएसई निफ्टी 35.90 अंक की बढ़त के साथ 22,502 अंक पर बंद हुआ था.

एनएसई और बीएसई ने अपने प्राथमिक मंच पर बड़े व्यवधान या विफलता से निपटने की अपनी तैयारियों को जांचने के लिए 18 मई को शेयर और शेयर वायदा एवं विकल्प खंड में एक विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया.मुंबई में आम चुनाव के कारण शेयर बाजार सोमवार को बंद था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image