Delhi CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर बातचीत की पहल करते हुए औपचारिक वार्ता का निमंत्रण दिया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने बुधवार दोपहर से अब तक CJP प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए 4 औपचारिक प्रस्ताव भेजे हैं और सरकार उनकी सुविधा के अनुसार किसी भी समय चर्चा के लिए तैयार है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से समाधान निकालना है. उन्होंने आंदोलन से जुड़े युवाओं से अपील की कि वे बातचीत की प्रक्रिया में शामिल हों.
“सरकार किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार”
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “हमारे सभी युवा मित्रों के लिए यह एक स्टैंडिंग इनविटेशन है कि सरकार आपकी सुविधा के अनुसार, किसी भी समय सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है.’ उन्होंने बताया कि बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यालय या उनके आवास पर आयोजित की जा सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी स्थान या औपचारिकता को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बना रही है.
#WATCH दिल्ली | कॉकरोच जनता पार्टी के साथ बातचीत के अपडेटेड प्रपोज़ल पर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "सरकार ने कल दोपहर से उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए चार फॉर्मल प्रपोज़ल भेजे हैं… यह हमारे सभी युवा दोस्तों के लिए एक स्टैंडिंग इनविटेशन है कि सरकार आपकी… pic.twitter.com/rgemnjkDGL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
निरंतर संवाद के माध्यम से ही निकाला जा सकता समाधान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित वार्ता में जेपी नड्डा और वह स्वयं मौजूद रहेंगे. उनके अनुसार, सरकार का मानना है कि निरंतर संवाद के माध्यम से ही सभी पक्षों के हित में समाधान निकाला जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘धीरे-धीरे बातचीत के जरिए हम समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे. यह छात्रों के हित में सरकार द्वारा उठाए जा रहे लगातार प्रयासों का हिस्सा है.’ उन्होंने आंदोलन से जुड़े छात्रों और प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार के आमंत्रण को स्वीकार करें और बातचीत के जरिए अपनी मांगों और चिंताओं को सामने रखें.
ये भी पढ़ें: बस स्टाफ के अनुचित व्यवहार की शिकायतों पर होगा फौरन एक्शन, JCTSL एमडी ने अधिकारियों को दिए निर्देश



