Thursday, October 1, 2026
HomeLatest Newsचूरू में रोहित गोदारा गैंग से जुड़े 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 जिगाना...

चूरू में रोहित गोदारा गैंग से जुड़े 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 जिगाना पिस्तौल और 49 कारतूस बरामद

चूरू में एजीटीएफ ने रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाणा गैंग से जुड़े होने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से दो टर्की मेड जिगाना पिस्तौल और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को रंगदारी से जुड़ी किसी वारदात की तैयारी की आशंका है।

चूरू। चूरू में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चूरू की एजीटीएफ टीम ने आईपीएस अभिजीत पाटिल की अगुवाई में चूरू-सरदारशहर रोड पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से दो टर्की मेड जिगाना पिस्तौल और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

सरदारशहर से पकड़े गए दोनों आरोपी

एसपी निश्चय प्रसाद एम के मुताबिक, पुलिस ने सरदारशहर के तारानगर रोड से अनिल कुमार और नितेश बागड़ी को पकड़ा है। दोनों आरोपी सरदारशहर तहसील के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के संबंध रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाणा गैंग से होने की बात सामने आई है।

रंगदारी के लिए वारदात की तैयारी का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर रंगदारी के लिए हत्या जैसी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके पास विदेशी हथियार और इतनी बड़ी संख्या में कारतूस कहां से आए।

विदेशी हथियारों की सप्लाई को लेकर जांच

एजीटीएफ अब हथियारों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि दोनों जिगाना पिस्तौल आरोपियों तक कैसे पहुंचीं और इनके पीछे कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस अपने कब्जे में लेकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image