Friday, July 17, 2026
HomeLatest Newsचोखी ढाणी जयपुर फूड सेफ्टी रेड : चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा...

चोखी ढाणी जयपुर फूड सेफ्टी रेड : चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, असुरक्षित तेल और 90 किलो काजू जब्त

जयपुर की चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा टीम के निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलीं। इस्तेमाल किए जा रहे तेल का टीपीसी स्तर तय सीमा से अधिक पाया गया। टीम ने तेल, मावा और काजू के नमूने लिए तथा करीब 90 किलो काजू जब्त कर जांच के लिए भेज दिए।

Chokhi Dhani Jaipur : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर (Gajendra Singh Khimsar) के निर्देश पर चल रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जयपुर की चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी की। 181 पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद हुए निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा खाद्य तेल निर्धारित मानकों से अधिक असुरक्षित पाया गया। टीम ने तेल, मावा और काजू के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे, जबकि करीब 90 किलो काजू सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ.टी शुभमंगला के बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर किचन में जिस खाद्य तेल में आलू फ्राई किए जा रहे थे उसका टी पी सी (टोटल पोलर कम्पाउंड) निर्धारित अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत के स्थान पर 31 प्रतिशत पाया गया जो कि स्वास्थ्य के लिए अनसेफ श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि यूज्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वीतीय डाक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि टीम द्वारा चोखी ढाणी का निरीक्षण करने पर अनेक अनियमितताएं पाई गई। उन्होंने बताया कि सब्जी तैयार करने में उपयोग किए जा रहे काजू टुकड़ी की क्वालिटी भी घटिया पाई गई, जिसकी पैकिंग पर मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी दिनांक अंकित नहीं थी। जिसका नमूना लेकर शेष 9 डिब्बे लगभग 90 किलो काजू टुकड़ी को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया। साथ ही मौके से उपयोग में लिए जा रहे मावा का भी एक नमूना लिया गया ।

उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है तथा लेबल पर भ्रामक प्रचार संबंधी उल्लंघनों के संबंध में अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image