Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsChhindwara Mass murder : छिंदवाड़ा में बेटे ने ही कर दी परिवार...

Chhindwara Mass murder : छिंदवाड़ा में बेटे ने ही कर दी परिवार के 8 लोगों की हत्या,फिर खुद भी लगा ली फांसी,वारदात से इलाके में सनसनी

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश),मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र माहुलझिर के गांव बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई.परिवार के बेटे ने ही सभी को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला.इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.आरोपी ने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता,पत्नी,बच्चे और भाई सहित कुल 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया.

हत्याकांड की वजह नहीं आई सामने

फिलहाल आठ लोगों की हत्या के मामले में कारणों का अब तक पता नहीं चला है.पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है.इसकी पड़ताल की जा रही है.

सबसे पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट

आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया,फिर एक-एक कर मां,भाई ,बहन,भाभी और बच्चों को मार डाला.आरोपी ने इसके बाद ताऊ के घर जाकर 10 साल के बच्चे पर भी हमला किया,लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और आस पास के लोगों को पूरी घटना के बारे में बताया.इसके ग्रामीणों ने पुलिस को हत्याकांड के बारे में जानकारी दी

हत्याकांड को लेकर पुलिस ने दी यह जानकारी

माहुलझिरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर बोदल कछार गांव में हुई.अधिकारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जिलधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंचे हैं.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image