Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsChhattisgarh: सुकमा में पैदल गश्त के दौरान फटा प्रेशर बम, ASP की...

Chhattisgarh: सुकमा में पैदल गश्त के दौरान फटा प्रेशर बम, ASP की मौत, अन्य सुरक्षाकर्मी घायल

Chhattisgarh Pressure Bomb Blast: सुकमा जिले में पैदल गश्त के दौरान प्रेशर बम फटने से एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना कोंटा-एर्राबोरा मार्ग के पास डोंड्रा गांव में हुई। विस्फोट में अन्य सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

Chhattisgarh Pressure Bomb Blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर कोंटा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी जान चली गई. इस घटना में अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रेशर बम की चपेट में आए घायल ASP की मौत

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंटा क्षेत्र के अंतर्गत कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि गिरीपुंजे को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

पैदल गश्त करते समय प्रेशर बम विस्फोट की आए चपेट में

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 10 जून को बंद आयोजित किए जाने की घोषणा को देखते हुए कोंटा क्षेत्र के एएसपी गिरीपुंजे और अन्य पुलिस अधिकारी और जवान पैदल गश्त में निकले थे. उन्होंने बताया कि जब वह कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब पहुंचे थे तभी प्रेशर बम में हुए विस्फोट की चपेट में आ गए. इस घटना में गिरीपुंजे, अन्य अधिकारी और जवान घायल हो गए.

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को कोंटा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरीपुंजे की मृत्यु हो गई. अन्य घायल खतरे से बाहर हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुला, Sensex 480 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,160 पर, इन शेयरों में फायदा और नुकसान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular