Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsAccident News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा,8 लोगों की...

Accident News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा,8 लोगों की मौत,23 अन्य घायल,जानें हादसे से जुड़ा अपडेट

बेमेतरा, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सड़क दुर्घटना में 5 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई है और 23 अन्य लोग घायल हो गए हैं.पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कठिया गांव के पास एक पिकअप वाहन रविवार रात एक अन्य मालवाहक वाहन से टकरा गया जिसके कारण 8 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य लोग घायल हो गए.उन्होंने बताया कि मृतकों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कैसे हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथर्रा गांव के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने तिरैया गांव गए थे और रविवार रात जब वे लौट रहे थे तभी पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक छोटे ट्रक से टकरा गया. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (पांच), रिकेश निषाद (छह) और ट्विंकल निषाद (छह) के रूप में की गई है.उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 23 अन्य लोग घायल हो गए.

4 गंभीर घायल एम्स रायपुर रैफर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शवों एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.उन्होंने बताया कि घायलों को 2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से 4 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में भेजा गया है.अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image