Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsChardham Yatra: चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, भारी बारिश और...

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के कारण लिया गया फैसला

Chardham Yatra Postponed: उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा रविवार को एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए यह निर्णय लिया।

Chardham Yatra: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने रविवार को चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया. तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यहां कहा कि वर्तमान मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा, ‘यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके.’

यात्रा को लेकर मौसम और मार्गों की समीक्षा के बाद होगा निर्णय

पांडेय ने कहा कि चार धाम यात्रा से संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है. उन्होंने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय सोमवार को मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा. आयुक्त ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें.

बारिश और भूस्खलन के कारण कई मार्ग अवरुद्ध

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश की वजह से भूस्खलन होने के कारण कई जगह मार्ग अवरूद्ध हैं. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारानाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को मौसम संबंधी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने और इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है. प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी गयी है कि बारिश के दौरान गैर जरूरी यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रुक कर बारिश के बंद होने की प्रतीक्षा करें।

इसे भी पढ़ें: AUS vs WI: वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी को अंपायर की आलोचना करना पड़ा भारी, ICC ने लिया तगड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular