Saturday, May 23, 2026
HomeLatest NewsDelhi Liquor Policy Scam : अब CBI ने कसा शिकंजा ,आबकारी घोटाले...

Delhi Liquor Policy Scam : अब CBI ने कसा शिकंजा ,आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में BRS नेता के कविता को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया,अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में हैं.सीबीआई ने उन्हें वहीं गिरफ्तार किया.

पूछताछ के बाद CBI ने किया गिरफ्तार

सीबीआई के अधिकारियों ने हाल में एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद जेल के अंदर कविता से पूछताछ की थी.BRS नेता से सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से बरामद व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी.आम आदमी पार्टी (आप) को कथित तौर पर आबकारी नीति में बदलाव के लिए रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे. सूत्रों ने बताया कि इन पहलुओं पर कविता से पूछताछ के लिए CBI अधिकारी शनिवार को तिहाड़ जेल गए थे.ईडी ने कविता (46) को 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular