Thursday, May 21, 2026
HomeLatest NewsBy-elections : जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना व राजस्थान में...

By-elections : जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना व राजस्थान में उपचुनाव 11 नवंबर को, 14 नवंबर को होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। ये सीटें विधायकों के निधन या अयोग्यता के कारण रिक्त हुई हैं, जिनमें झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, राजस्थान की अंता, तेलंगाना की जुबली हिल और मिजोरम की डम्पा समेत अन्य शामिल हैं।

By-elections : नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को घोषणा की कि जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान की आठ विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी। कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को होंगे; मतगणना 14 नवंबर को होगी।

8 सीटों पर होगा उपचुनाव

झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट रामदास सोरेन के निधन के कारण रिक्त हो गयी थी। पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई। जम्मू कश्मीर में दो विधानसभा क्षेत्र- बडगाम और नगरोटा – अक्टूबर 2024 से रिक्त हैं। बडगाम सीट 2024 के विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद रिक्त हो गई थी, जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल सीट को अपने पास रखने का फैसला किया था। यह सीट 21 अक्टूबर, 2024 से रिक्त है।

नगरोटा सीट विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद 31 अक्टूबर, 2024 को रिक्त हुई थी। राजस्थान के अंता में उपचुनाव धमकी दिए जाने के एक मामले में भाजपा विधायक कंवरलाल को दोषी ठहराए जाने के बाद मई में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद आवश्यक हो गया।तेलंगाना का जुबली हिल निर्वाचन क्षेत्र इस साल जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का निधन होने से रिक्त हो गया था।

मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट 21 जुलाई को एमएनएफ के निवर्तमान विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो के निधन के बाद रिक्त हो गई थी।ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट आठ सितंबर को निवर्तमान विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के कारण रिक्त हो गयी थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular