Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaबस-ट्रेलर की टक्कर, खाटू श्याम मंदिर से उज्जैन जा रही थी बस

बस-ट्रेलर की टक्कर, खाटू श्याम मंदिर से उज्जैन जा रही थी बस

जयपुर। जयपुर ग्रामीण के आंधी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक पर्यटक बस और ट्रेलर की टक्कर में बस में सवार 2 सगी बहनों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गये। थानाधिकारी हरदयाल ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर से उज्जैन जा रही पर्यटक बस की आंधी पुलिया के पास एक ट्रेलर से हुई टक्कर में बस में सवार 2 सगी बहनों छवि पालीवाल (12) और कृति पालीवाल (8) की मौत हो गई जबकि 23 अन्य यात्री घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में 2 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निम्स अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटक बस में सवार सभी लोग प्रतापगढ़ जिले के धारियावाद से एक ही परिवार के थे और खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर उज्जैन जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular