Friday, November 6, 2026
HomeLatest Newsबर्थ डे बना डेथ डे, जन्मदिन का केक खाने से 10 वर्षीय...

बर्थ डे बना डेथ डे, जन्मदिन का केक खाने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत,ऑनलाइन किया था ऑर्डर

पटियाला (पंजाब),पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन पर केक खाने के बाद संदिग्ध रूप से खाद्य विषाक्तता के कारण 10 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद केक की दुकान के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

शिकायत में क्या कहा गया

बच्ची की मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 24 मार्च को उसका जन्मदिन मनाने के लिए केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था.शिकायत में कहा गया है कि केक खाने के तुरंत बाद बच्ची समेत परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी होने लगी.इसमें कहा गया कि परिवार के अन्य सदस्यों की हालत में अगले दिन सुधार हो गया लेकिन लड़की की मौत हो गई.

पुलिस ने इन धाराओं में मामला किया दर्ज

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, दुकान के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 273 (हानिकारक पेय या भोजन की बिक्री) और 304-ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए विसरा के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं.

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा,”लड़की के परिवार ने गुरुवार को मुझसे मुलाकात की थी.मैंने उनसे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा.खाद्य विभाग के दलों को घर का दौरा करने और केक के नमूने इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया.सिविल सर्जन रमिंदर कौर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image