Wednesday, March 18, 2026
Homeताजा खबरBlast in Nagpur : नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका,...

Blast in Nagpur : नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, नौ लोगों की मौत, सेना के लिए यहां बनते हैं हथियार

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार को विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सुबह नौ बजे बाजार गांव इलाके में ‘सोलर इंडस्ट्रीज’ की ‘कास्ट बूस्टर’ इकाई में हुआ। उन्होंने बताया कि इसमें नौ लोगों की मौत हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि इस फैक्टरी में कोयला खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब विस्फोटकों को पैक करने का काम किया जा रहा था। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। नागपुर ग्रामीण SP हर्ष पोद्दार ने बताया, यह ब्लास्ट कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के वक्त हुआ। धमाका इतना तेज था कि, सी बी एच 2 प्लांट की इमारत भी ध्वस्त हो गई।

इस फैक्ट्री में सेना के लिए हथियारों का निर्माण होता है। जिसके चलते भारी मात्रा में गोला-बारूद मौजूद था। वहीं ब्लास्ट के बाद जहरीला केमिकल पूरी प्लांट में फैल गया। इससे मौतों की संख्या बढ़ सकती है।

विस्फोटकों को पैक करने के दौरान ब्लास्ट

यह कंपनी नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब विस्फोटकों को पैक करने का काम चल रहा था।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular