Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest NewsBJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ब्रज भूमि पहुंचे नितिन...

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ब्रज भूमि पहुंचे नितिन नबीन, CM योगी आदित्यनाथ के संग किए बांके बिहारी के दर्शन

Nitin Nabin UP Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नबीन रविवार को ब्रजभूमि पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दोनों नेताओं ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि की कामना की।

Nitin Nabin UP Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन कर लोकमंगल की कामना की. दोनों नेताओं ने आराध्य के चरणों में शीश नवाकर विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नितिन नबीन ने ठाकुर बांके बिहारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठाकुर जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की. दर्शन के उपरांत मंदिर के सेवायतों ने उन्हें प्रसाद दिया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे ब्रज भूमि

भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश की धरती ‘ब्रजभूमि’ पर पहुंचे नितिन नबीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आध्यात्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहे.

विधायक राजेश चौधरी की माता के निधन पर भी जताया शोक

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन मांट के विधायक राजेश चौधरी के आवास पहुंचे. विधायक की माता का हाल ही में निधन हो गया था. दोनों नेताओं ने उनकी माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.

ये भी पढ़ें: ICC की धमकी से डरा पाकिस्तान, T20 World Cup के लिए टीम घोषित की, सलमान अली आगा को बनाया कप्तान, पढ़ें किस-किस को मिला मौका

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image