Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest NewsBJP Candidate List : BJP ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की...

BJP Candidate List : BJP ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की एक और सूची, देवरिया और फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर नामों का ऐलान,जानें किनको मिला टिकट

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों देवरिया और फिरोजाबाद पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की.जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने शशांक मणि त्रिपाठी को देवरिया और ठाकुर विश्व दीप सिंह को फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है.

शशांक मणि त्रिपाठी, पार्टी के पूर्व सांसद प्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे हैं जबकि ठाकुर विश्व दीप सिंह 2022 में ही पार्टी में शामिल हुए थे. लोकसभा चुनाव 2014 में फिरोजाबाद सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सिंह को हार का सामना करना पड़ा था.पार्टी ने देवरिया और फिरोजाबाद सीट पर अपने मौजूदा सांसदों रमापति राम त्रिपाठी और चंद्र सेन जादौन का टिकट काट दिया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image