Friday, May 15, 2026
HomeBiharBihar Election: चुनाव परिणाम से पहले नीतीश कुमार ने दरगाह, मंदिर और...

Bihar Election: चुनाव परिणाम से पहले नीतीश कुमार ने दरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में टेका मत्था, एग्जिट पोल के रुझानों के सवाल पर कुछ ऐसा था रिएक्शन

Bihar Election: बिहार चुनाव परिणाम से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में दरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने राज्य में शांति और सद्भाव की कामना की। नीतीश सबसे पहले पटना हाईकोर्ट परिसर की मजार पर गए, फिर महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाद में पटना सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में दर्शन किए।

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए. उन्होंने दरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका तथा राज्य में शांति एवं सद्भाव की कामना की.

सबसे पहले हाईकोर्ट परिसर में मजार पर पहुंचे

सुबह मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से निकले और सबसे पहले पटना उच्च न्यायालय परिसर में स्थित मजार पर पहुंचे. वहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से चादरपोशी की और राज्य में अमन-चैन की दुआ मांगी. इसके बाद वह पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया.

मुख्यमंत्री ने इसके बाद पटना सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारे का भी दौरा किया और मत्था टेका. इस मौके पर उनके साथ मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और जनता दल (यू) के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

एग्जिटपोल के सवाल पर ऐसा था रिएक्शन

राजनीतिक विश्लेषक सुभाष पांडे ने नीतीश कुमार के इस धार्मिक दौरे को चुनाव परिणाम से पहले संतुलन की राजनीति का प्रतीक बताया है. उनका मानना है कि नीतीश कुमार इस तरह धर्म, संस्कृति और सादगी का समन्वित संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं. चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे. पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार से एग्जिट पोल के रुझानों को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कराते हुए सबको प्रणाम किया और बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट को लेकर कोच का बड़ा ऐलान, प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल की जगह पक्की, टीम इंडिया से बाहर होगा ये खिलाड़ी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular