Sunday, May 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Crash: शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1272 अंक फिसला,...

Stock Market Crash: शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1272 अंक फिसला, Nifty 25,810 के स्तर, इन शेयर में रहा मुनाफा

मुंबई, पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और जापानी बाजार में कमजोर रुख के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से बड़ी गिरावट आई. सेंसेक्स 1272 अंक फिसल गया जबकि निफ्टी ने 368 अंक का गोता लगाया. विश्लेषकों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में भारी बिकवाली के अलावा विदेशी पूंजी की निकासी होने से भी बाजार में गिरावट रही.बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1272.07 अंक यानी 1.49 प्रतिशत लुढ़कते हुए 84,299.78 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1,314.71 अंक तक फिसलकर 84,257.14 पर आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 368.10 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 25,810.85 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में रही गिरावट

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा मोटर्स में भी गिरावट का रुख रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट एवं हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी का रुख देखने को मिला. जापान का मानक सूचकांक निक्की 225 करीब पांच प्रतिशत तक लुढ़क गया. इसके उलट शंघाई कंपोजिट में आठ प्रतिशत का बड़ा उछाल देखा गया.

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने जमकर बिकवाली की. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने शुक्रवार को 1,209.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की.इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 264.27 अंक गिरकर 85,571.85 अंक पर बंद हुआ था जबकि एनएसई निफ्टी 37.10 अंक कमजोर होकर 26,178.95 अंक पर रहा था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image