Friday, May 22, 2026
HomeIndiaSDF में शामिल होने को तैयार है भूटिया…

SDF में शामिल होने को तैयार है भूटिया…

सिक्किम। फुटबॉल की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले बाईचुंग भूटिया ने बुधवार को कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नेतृत्व वाले विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) में शामिल होने को तैयार हैं। ‘हमरो सिक्किम पार्टी’ (HSP) के अध्यक्ष भूटिया ने कहा कि एसडीएफ के साथ चर्चा चल रही है और जल्द ही चीजों को पूरा कर लिया जाएगा।

सिक्किम की मुख्य विपक्षी पार्टी में शामिल होने को लेकर जारी अटकलों की पुष्टि करने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा SDF के साथ हमारी चर्चा जारी है और चीजों को जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ही हम आपको संपूर्ण जानकारी दे पाएंगे।

हालांकि, 46 वर्षीय पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ने पुष्टि की कि वह SDF में शामिल होने को तैयार हैं। भूटिया ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर HSP की स्थापना की थी। पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है। आपको बता दें पिछले विधानसभा चुनाव में HSP को 2 प्रतिशत से भी कम मत मिला था। भूटिया ने खुद 2 सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।   

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular