Saturday, May 16, 2026
HomeCrime NewsBhilwara Gangrape : 14 साल की नाबालिग को गैंग रेप के बाद...

Bhilwara Gangrape : 14 साल की नाबालिग को गैंग रेप के बाद भट्टी में जलाया

भीलवाड़ा- जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र से गैंगरेप का मामला सामने आया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग को कालबेलिया समाज के 3 लोगो द्वार गैंगरेप किया गया, उसके बाद नाबालिग को कोयला भट्‌टी में डालकर जला दिया. घटना जिले के कोटडी गांव में बुधवार रात 10 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है.

नाबालिग बुधवार सुबह 8 बजे बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी.लेकिने देर शाम तक घर नही आने पर भाई ने तलाश शुरु कर दी. गांव में सभी रिश्तेदारों के घर व खेत पर ढूंढने पर भी बहन नही मिली. परिवार व गांव के लोगों ने रात करीब 8 बजे फिर से बालिका की तलाश की. इसी  दौरान गांव वालो ने देखा कि रात 10 बजे के करीब कालबेलियों के डेरे में कोयला बनाने की एक भट्‌टी से आग निकल रही थी. लेकिन बारिश के समय ज्यादातर भट्टी नही जलाई जाती. इस बात पर ग्रामीणों को शक हुआ. शक होने के बाद ग्रामीणों ने भट्‌टी के पास जाकर देखा. तो वहां लापता बहन के जूते मिले. साथ ही आग में बहन का पहना हुआ चांदी का कड़ा और हड्‌डी के टुकड़े भी मिले. ग्रामीणों ने रात में ही कुछ कालबेलिया लोगों को पकड़ लिया था. इन्हें पुलिस थाने ले गई है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गैंगरेप व जलाने की बात कबूली. वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. मौके पर देर रात 4 थानों के पुलिस अधिकारी पहुंचे. पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात को ही मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. गुरुवार सुबह एक बार फिर से सभी अधिकारी और जांच टीमें मौके पर पहुंच गई है और क्षेत्र की बारीकी से जांच कर रही है.

गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कालूलाल गुर्जर व जिलाध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर बड़ी संख्या में समाज के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे है. मौके पर जिला कलेक्टर और SP को बुलाने की मांग की जा रही है. कोटड़ी थाना प्रभारी खिंवराज गुर्जर ने बताया कि नृसिंगपुरा गांव की 14 साल की नाबालिग को कोयला भट्‌टी में जलाने की शिकायत उसके परिजनों ने की है. पुलिस ने त्वरिक कार्रवाई करते हुए मामले के चारों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है. जिनको न्यायलय में पेश किया जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular