Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsBengaluru Building Collapse: बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत ढही,...

Bengaluru Building Collapse: बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत ढही, अब तक 5 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

बेंगलुरु, कर्नाटक में बेंगलुरु के बाबूसापल्या में एक निर्माणाधीन इमारत ढह जाने के बाद राहत एवं बचाव अभियान के दौरान 4 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन शवों के मिलने के बाद, हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 हो गई है.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई थी जिसके बाद से ही अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल की टीम घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान चला रही हैं. उसने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब बेंगलुरु में भारी बारिश हो रही थी.

5 लोगों के शव बरामद, 5 घायल

पूर्वी बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त डी. देवराज ने बताया, ”अब तक 5 शव निकाले जा चुके हैं और 5 अन्य घायल हैं.मलबे में अभी अन्य तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि यह सात मंजिल इमारत थी. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पूरी इमारत ढह गई जिससे लोग उसके मलबे में दब गए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image