Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsTeam india prize money: चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया...

Team india prize money: चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, मिलेगा 58 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, जानें प्रत्येक सदस्य को मिलेगी कितनी इनामी राशि

BCCI Cash Prize Champions Trophy 2025: बीसीसीआई ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 58 करोड़ रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने वाली रोहित शर्मा की टीम को यह पुरस्कार मिलेगा। प्रत्येक खिलाड़ी को 3 करोड़, मुख्य कोच को 3 करोड़ और सहायक कोचिंग स्टाफ को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

BCCI Cash Prize Champions Trophy 2025: बीसीसीआई ने दुबई में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 58 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार का ऐलान किया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती. यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को मिलेगा. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया प्रत्येक खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये, मुख्य कोच को 3 करोड़ रुपये, सहायक कोचिंग स्टाफ को 50 लाख रुपये मिलेंगे.

देश में क्रिकेट का इको सिस्टम कितना मजबूत है : बिन्नी

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक बयान में कहा, ” लगातार दो ICC खिताब जीतना खास है. यह पुरस्कार विश्व स्तर पर टीम इंडिया की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के लिये है. चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत भारत के मजबूत क्रिकेट इको सिस्टम की बानगी है. उन्होंने कहा, ” यह 2025 में हमारा दूसरा ICC खिताब है । आईसीसी अंडर 19 महिला टीम ने भी विश्व कप जीता. इससे साबित होता है कि देश में क्रिकेट का इको सिस्टम कितना मजबूत है.”

भारत सीमित गेंद के प्रारूपों में शीर्ष रैंकिंग का हकदार

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि इस जीत से साबित होता है कि भारत सीमित गेंद के प्रारूपों में शीर्ष रैंकिंग का हकदार है. सैकिया ने कहा ”विश्व क्रिकेट में भारत का दबदबा कड़ी मेहनत और कुशल रणनीति का नतीजा है. इस जीत से साबित होता है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत शीर्ष रैंकिंग का हकदार है और हमें यकीन है कि आगे भी टीम यूं ही प्रदर्शन करती रहेगी. उन्होंने कहा,” खिलाड़ियों ने जिस प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रदर्शन किया है, उससे नये मानदंड कायम हुए हैं. हमें यकीन है कि भारतीय क्रिकेट आगे भी विश्व स्तर पर नयी ऊंचाइयों को छूता रहेगा.”

‘ICC टूर्नामेंट में दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया’

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने आईसीसी टूर्नामेंट में दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा,” खिलाड़ियों ने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया. उनकी सफलता देश में उदीयमान क्रिकेटरों के लिये प्रेरणास्रोत बनेगी. टीम ने फिर साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट कौशल, मानसिक दृढता और जीत की मानसिकता की मजबूत नींव पर खड़ा है .”

इस खबर को भी पढ़ें: Parliament Budget Session: विपक्षी सांसदो के नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर आने से नाराज स्पीकर ओम बिरला

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image