Saturday, July 18, 2026
HomeLatest NewsCM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक विकसित...

CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री जोगाराम पटेल

मंत्री जोगाराम पटेल ने बाड़मेर दौरे के दौरान वीरात्रा स्थित वांकल माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार 2047 तक विकसित राजस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Rajasthan News: जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल शनिवार को एक दिवसीय बाड़मेर दौरे पर रहे। उन्होंने चौहटन के वीरात्रा स्थित वांकल माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। मंदिर ट्रस्ट द्वारा विधि मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा राजस्थान की भूमि अपने मंदिरों एवं आस्था स्थलों के लिए सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अलग ही आकर्षण रखती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या, काशी विश्वनाथ और सोमनाथ को श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप भव्य बनाकर देश में एक नये उत्साह का संचार किया है।

वीरात्रा धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में होगा विकसित

पटेल ने कहा पश्चिमी राजस्थान की संस्कृति, विरासत, और लोक कला को विशिष्ट वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जालोर में ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा श्री वांकल धाम महातीर्थ वीरात्रा में रोप-वे निर्माण की डीपीआर का कार्य प्रगतिरत है. उन्होंने कहा वीरात्रा को धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा.

बाड़मेर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी

विधि मंत्री ने कहा बाड़मेर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी. उन्होंने कहा चौहटन विधानसभा क्षेत्र में जिला अस्पताल, नगरपालिका, 220 और 132 केवी के जीएसएस जैसे ऐतिहासिक विकास कार्य हमारी सरकार ने करवाये हैं.

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा वीरात्रा माता की 18 हज़ार बीघा ओरण को संरक्षित करने वाले पूर्वजों को नमन करता हूं. उन्होंने कहा ‘सिर सांठे रूंख रहे, तो भी सस्तो जाण” की भावना के अनुरूप सरकार खेजड़ी सहित अन्य वृक्षों के संरक्षण के लिए कानून बना रही हैं।

चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा प्रदेश सरकार ने तीनों बजट में चौहटन को ऐतिहासिक सौगातें दी हैं. उन्होंने विधि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौहटन में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय खोलकर सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुगम न्याय का मार्ग प्रशस्त किया है.

बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भगीरथी प्रयासों की बदौलत जल जीवन मिशन की समयावधि 2028 तक बढ़ाने का ऐतिहासिक काम हुआ है। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन की समयावधि बढ़ने से बाड़मेर के हर घर तक नल से जल पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें: RGHS में गड़बड़ी पर एक्शन जारी, 58 एलोपैथिक और 11 आयुर्वेदिक फार्मा स्टोरों को आरजीएचएस योजना से किया बाहर


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image