Saturday, October 5, 2024
Homeभारतएक और 'सीमा हैदर'… पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी

एक और ‘सीमा हैदर’… पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी

अगरतला। अपने कथित प्यार को पाने के लिए भारत में फिर से एक और ‘सीम हैदर’ आ गई है। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाली बांग्लादेश की एक महिला को उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि धर्मनगर उपमंडल के फुलबारी में आयुर्वेद की दवाएं देने वाला 34 वर्षीय नूर जलाल आए दिन बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाता था। इस दौरान विवाहित नूर एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता के संपर्क में आया। धर्मनगर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबाशीष साहा ने कहा, इसी दौरान फातिमा नुसरत नामक महिला को नूर से प्यार हो गया और करीब 15 दिन पहले वह उससे शादी करने के लिए अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंच गयी। उन्होंने कहा, नूर और फातिमा दोनों फुलबारी में रह रहे थे। हाल में हमें एक बांग्लादेशी महिला के बारे में सूचना मिली और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है लेकिन नूर फरार हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments