Tuesday, July 7, 2026
HomeIndiaबद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सीसीटीवी सबूत सामने आते ही कमेटी अध्यक्ष...

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सीसीटीवी सबूत सामने आते ही कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव सस्पेंड, 48 घंटे में मांगा जवाब

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर उन्हें भेंट गणना के दौरान सामान अलग रखते हुए देखा गया।

Badrinath Dham Donation Row: देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितता के मामले में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने बड़ा कदम उठाया है। समिति ने अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

समिति के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान प्रमोद नौटियाल कथित रूप से थाली भेंट की गणना के दौरान कुछ सामान अपने मोबाइल के साथ अलग रखते हुए दिखाई दिए। समिति का कहना है कि यह कार्रवाई निर्धारित भेंट गणना प्रक्रिया के विपरीत है और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर समिति ने आरोपी से स्पष्ट करने को कहा है कि उन्होंने अपने पास क्या रखा था। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले ने तूल पकड़ने के बाद उत्तराखंड सरकार भी सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी होने की संभावना है।

मंदिर समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं के विश्वास और चढ़ावे की पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image