Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsBaba Siddique Murder Case: हत्या का आरोपी धर्मराज कश्यप निकला बालिग, बोन...

Baba Siddique Murder Case: हत्या का आरोपी धर्मराज कश्यप निकला बालिग, बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट से हुई पुष्टि

मुंबई, NCP के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने आरोपी धर्मराज कश्यप की उम्र का पता लगाने के लिए उसका अस्थि परीक्षण किया जिसमें यह साबित हो गया है कि वह नाबालिग नहीं है. बाबा सिद्दीकी की उपनगर बांद्रा में शनिवार को 3 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार किया है जबकि गोलीबारी के वक्त घटनास्थल पर मौजूद उनका एक और साथी फरार है.

अस्थि परीक्षण में आरोपी निकला बालिग

एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के दल ने आरोपियों को एक अदालत में पेश किया जहां धर्मराज कश्यप के वकील ने दावा किया कि वह नाबालिग है. उन्होंने बताया कि अदालत ने रविवार को कश्यप का अस्थि परीक्षण कराने का आदेश दिया जिसमें यह साबित हो गया कि वह नाबालिग नहीं है. उसे अदालत में पेश किया गया और 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

मुंबई पुलिस ने प्रवीण लोणकर को किया गिरफ्तार

बता दें कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने देर शाम को पुणे से 28 वर्षीय प्रवीण लोणकर को गिरफ्तार किया. वह निर्मल नगर में सिद्दीकी पर हुए हमले में शामिल शुभम लोणकर का भाई है. अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों ने सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची थी और इस साजिश में कश्यप और शिवकुमार गौतम को शामिल किया था. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.

क्या होता है ऑसिफिकेशन टेस्ट ?

बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट एक मेडिकल प्रोसीजर है जिसमें किसी इंसान की उम्र का पता करने के लिए हड्डियों को एनालाइज किया जाता है. इस टेस्ट में शरीर की कुछ हड्डियों, जैसे कि क्लेविकल (Clavicle), स्टर्नम (Sternum) और पेल्विस (Pelvis) का एक्स-रे लेना होता है, ताकि हमारे बोन्स की ग्रोथ की डिग्री का पता लगाया जा सके. इन हड्डियों की संरचना में उम्र के साथ बदलाव होते हैं, जिससे उम्र का अनुमान लगाया जाता है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular