Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRaj Thackeray: 'मराठी के ऊपर हिंदी थोपे जाने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं...

Raj Thackeray: ‘मराठी के ऊपर हिंदी थोपे जाने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएगी’, बोले MNS प्रमुख राज ठाकरे

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है और उसे मराठी से ऊपर थोपने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को कहा कि हिंदी व्यापक रूप से बोली जाती है, लेकिन यह अन्य राज्यों पर थोपी जाने वाली राष्ट्रीय भाषा नहीं है और इसे प्राचीन भाषा मराठी से ऊपर रखने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मनसे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं के लिए तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को थोपने का विरोध करने में सबसे आगे रही हैं.

राज्य सरकार ने रद्द किया त्रि भाषा नीति का आदेश

महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक हिंदी भाषा को शामिल करने के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच रविवार को राज्य सरकार ने ‘त्रि-भाषा’ नीति पर सरकारी आदेश को रद्द कर दिया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकारी आदेश को वापस ले लिया गया है और उन्होंने भाषा नीति के कार्यान्वयन और आगे की राह सुझाने के लिए शिक्षाविद् नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की भी घोषणा की.

हिंदी भाषा को मराठी से बेहतर दिखाने का हो रहा प्रयास: राज ठाकरे

राज ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘लोग 150 से 200 साल पुरानी हिंदी भाषा को उस मराठी से बेहतर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका इतिहास 3,000 साल से भी ज्यादा पुराना है. यह अस्वीकार्य है और मैं यह होने नहीं दूंगा.’ उन्होंने ऐसी भाषाई विविधता वाले देश में हिंदी को राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रचारित करने की वैधता पर सवाल उठाया. मनसे प्रमुख ने कहा, ‘हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है जिसे दूसरे राज्यों पर थोपा जाए. इस तरह की जबरदस्ती ठीक नहीं है.’

इसे भी पढ़ें: Telangana Factory Blast: तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image