Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsAssam : बीजेपी ने पार्टी के 8 मोर्चों के प्रमुखों की घोषणा...

Assam : बीजेपी ने पार्टी के 8 मोर्चों के प्रमुखों की घोषणा की, राकेश दास को बनाया गया युवा मोर्चा का अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने महिला, युवा, ओबीसी, एससी, एसटी, किसान, अल्पसंख्यक और चाय जनजाति सहित आठ मोर्चों के नये अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह फैसला दिलीप सैकिया के राज्य अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद लिया गया। नीलिमा देवी, राकेश दास, सुभाष दत्ता समेत अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने सभी नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी।

Assam : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने शुक्रवार को महिला और युवा सहित अपनी आठ इकाइयों के नये अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। यह नियुक्तियां लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया के जनवरी में राज्य अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद की गई हैं।

सैकिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की स्वीकृति से भाजपा की असम इकाई ने आठ मोर्चों के नये अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सभी को नयी जिम्मेदारियों के लिए बधाई। नव नियुक्त अध्यक्षों में नीलिमा देवी को महिला मोर्चा, राकेश दास को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

सुभाष दत्ता को ओबीसी मोर्चा, नबारुण मेधी को अनुसूचित जाति मोर्चा, होरेन सिंह बे को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। किसान मोर्चा का नेतृत्व पंजक बोरबोरा करेंगे, जबकि सैंटिउसे कुजिर को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष और दुलेन नायक को चाय जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी ‘एक्स’ पर बधाई देते हुए लिखा, हमारे नये मोर्चा अध्यक्षों को मेरी शुभकामनाएं। हमें आशा है कि आप असम की जनता की सेवा में मोर्चों की भूमिका को और प्रभावी बनाएंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular