Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, चलती ट्रेन में धारदार हथियार से किए वार

Ashutosh Brahmachari पर चलती ट्रेन में धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। वह रीवा एक्सप्रेस से गाजियाबाद से Prayagraj जा रहे थे, तभी सिराथू स्टेशन के पास हमलावर ने उन पर कई वार किए। उन्होंने बाथरूम में छिपकर जान बचाई। उन्होंने हमले के पीछे Swami Avimukteshwaranand Saraswati और उनके सहयोगियों की साजिश का आरोप लगाया गया है।

Ashutosh Brahmachari Attacked: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग शिष्यों के यौन शोषण का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला हुआ है। यह हमला उस समय हुआ जब वह रीवा एक्सप्रेस से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे. उन पर चलती ट्रेन में धारदार हथियार से हमला किया गया. हमलावर ने उनकी नाक काटने की कोशिश की और उन पर कई वार किए.

चलती ट्रेन में धारदार हथियार से हमला

जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि आशुतोष महाराज का आरोप है कि वह रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज आ रहे थे, तभी सुबह ट्रेन के सिराथू स्टेशन के पास पहुंचने पर जब वह ट्रेन के शौचालय की ओर गए, इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया. किसी तरह बाथरुम में छिपकर उन्होंने अपनी जान बचाई. आशुतोष महाराज का काल्विन अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया.

आशुतोष ब्रह्मचारी ने लगाया साजिश का आरोप

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश होने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी सुरक्षा पाने के लिए इस तरह की घटना का दावा कर रहे हैं.
घटना को लेकर प्रयागराज के जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular