Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal आज करेंगे तिहाड़ जेल में सरेंडर, घर से 3 बजे...

Arvind Kejriwal आज करेंगे तिहाड़ जेल में सरेंडर, घर से 3 बजे निकलने के बाद रहेगा ये शेड्यूल,जानें क्या-क्या करेंगे ?

नई दिल्ली,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे.केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी.

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,’माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया.माननीय उच्चतम न्यायालय का बहुत-बहुत आभार’

तिहाड़ से पहले हनुमान मंदिर जाएंगे केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज तिहाड़ जाकर आत्मसमर्पण करूंगा.दोपहर 3 बजे घर से निकलूंगा.पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगा.वहां से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा.वहां से पार्टी दफ्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मिलूंगा.वहां से फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊंगा.’

उन्होंने कहा,’आप सब लोग अपना ख्याल रखना.जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी.आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा.जय हिंद.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular