Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal Health : ED की कस्टडी में बिगड़ी केजरीवाल की तबीयत,शुगर...

Arvind Kejriwal Health : ED की कस्टडी में बिगड़ी केजरीवाल की तबीयत,शुगर लेवल 46 तक गिरा,डॉक्टर ने बताया खतरनाक

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत ED की कस्टडी में बिगड़ गई है.जानकारी के मुताबिक उनका शुगर लेवल लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है.सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल गिरकर 46 तक आ गया है.डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल इतना नीचे जाना खतरनाक है.

इससे पहले उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया था कि उन्होंने ईडी हिरासत में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की,उन्हें मधुमेह की शिकायत है.शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है.लेकिन निश्चय दृढ़ है,वे सच्चे देशभक्त,निडर और साहसी व्यक्ति हैं.उनकी लंबी आयु,सेहत और सफलता की कामना करना.उन्होंने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सबके बीच है। आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस पास ही महसूस करोगे.

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था और एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image