Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsLok Sabha Election 2024: 'सेना को अग्निवीर योजना नहीं चाहिए,'इंडिया' गठबंधन इसे...

Lok Sabha Election 2024: ‘सेना को अग्निवीर योजना नहीं चाहिए,’इंडिया’ गठबंधन इसे कूड़ेदान में फेंक देगा’,हरियाणा में बोले राहुल गांधी,जानें और क्या कहा ?

महेंद्रगढ़ (हरियाणा),कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा और इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा.इसके साथ ही उन्होंने ‘हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदलने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की.लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में अपनी पहली जनसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी का दावा

अग्निवीर योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया, ”यह सेना की योजना नहीं बल्कि मोदी की योजना है, सेना ऐसा नहीं चाहती.जब ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) की सरकार बनेगी तो हम अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे.’भारत की सीमाएं देश के युवाओं द्वारा सुरक्षित हैं और हमारे युवाओं के DNA में देशभक्ति है.कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ”मोदी ने हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदल दिया है.”

”वे कहते हैं कि शहीद दो तरह के होंगे”

राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”वे कहते हैं कि शहीद दो तरह के होंगे-एक सामान्य जवान और अधिकारी जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा, सारी सुविधाएं मिलेंगी और दूसरी तरफ गरीब परिवार का व्यक्ति जिसे अग्निवीर नाम दिया गया है.अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन और न ही कैंटीन की सुविधा मिलेगी.”

”जब हम सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे”

किसानों के मुद्दे पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि 4 जून को जब हम सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे.जहां तक कृषि ऋण को माफ करने का सवाल है तो हम कर्ज माफी आयोग लाएंगे.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular