Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentअरिजीत सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट के बीच पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान से...

अरिजीत सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट के बीच पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान से मांगी माफी,कही ये बड़ी बात,जानें वजह ?

नई दिल्ली,बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का हाल ही में दुबई में एक कॉन्सर्ट हुआ,सिंगर के इस कॉन्सर्ट में पाकिस्तान अभिनेत्री माहिरा खान भी शामिल हुई थीं और उन्होंने कहा कि भारतीय गायक को खुशी में झूमते हुए गाता देख उन्हें प्रसन्नता हुई.’तुम ही हो’, ‘राब्ता’ और ‘कबीरा’ जैसे मशूहर गानों के लिए लोकप्रियता पाने वाले अरिजीत ने रविवार को दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित संगीत कार्यक्रम में ‘लाइव’ प्रस्तुति दी थी.माहिरा भी वहां मौजूद थीं.उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शो का एक वीडियो साझा किया.उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ”किसी कलाकार को खुशी में झूमते हुए और प्यार से घिरे हुए प्रस्तुति देते हुए देखना कितना सुखद है.”

माहिरा ने कही ये बात

माहिरा ने कहा, ”लेकिन इससे भी अधिक, यह तब और सुंदर होता है जब आप एक कलाकार में विनम्रता देखते हैं.उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला है.धन्य रहें अरिजीत सिंह. वाह!’इससे पहले कार्यक्रम के दौरान माहिरा को पहचान नहीं पाने पर माफी मांगने का अरिजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था.

माहिरा को पहचान नहीं पाए थे अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ में माहिरा की 2017 में आई पहली बॉलीवुड फिल्म ‘रईस’ का गाना ‘जालिमा’ गाते हुए उन्हें देखा, लेकिन वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे.हालांकि बाद में जब वह पाकिस्तानी अभिनेत्री को पहचान गए तो उन्होंने उनका नाम पुकारा.अरिजीत ने मंच से कहा, ”आप लोग हैरान हो जाएंगे, क्या मैं बता दूं? क्या हम उनकी ओर कैमरा कर सकते हैं? मैं इन्हें पहचानने की कोशिश कर रहा था तभी मुझे याद आया कि मैंने इनके लिए गाना गाया था.देवियो और सज्जनो माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं.”

अरिजीत सिंह ने मांगी माफी

उन्होंने कहा, ”सोचिए मैं उनका ही ‘जालिमा’ गाना गा रहा था और वह यहीं खड़ी थीं, लेकिन मैं उन्हें पहचान नहीं सका.मुझे माफ कीजिए.आपका बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular