Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIndia-US Trade Deal: US का बड़ा फैसला, भारत पर 25% टैरिफ और...

India-US Trade Deal: US का बड़ा फैसला, भारत पर 25% टैरिफ और पेनल्टी लगाने का ऐलान, ट्रम्प ने बताए ये कारण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 1 अगस्त 2025 से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत रूस से हथियार और तेल खरीद रहा है, जो अमेरिका की विदेश नीति के खिलाफ है। साथ ही ट्रम्प ने भारत पर व्यापार घाटा बढ़ाने का आरोप लगाते हुए पेनल्टी लगाने की बात कही।

India-US Trade Deal : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर बड़ा आर्थिक हमला बोलते हुए 1 अगस्त से भारतीय सामानों पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की है। उन्होंने यह निर्णय भारत-रूस व्यापार संबंधों और अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार घाटे के चलते लिया है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “भारत, रूस से हथियार और तेल खरीद रहा है, इसलिए अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार संतुलन काफी समय से अमेरिका के पक्ष में नहीं है, और भारतीय टैरिफ की उच्च दरें अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में व्यापार करना मुश्किल बना रही हैं।

रूस से बढ़ते संबंध बने टैरिफ की वजह

ट्रम्प ने भारत की रूस के साथ नजदीकी को लेकर चिंता जताई। भारत न केवल रूस से सैन्य उपकरणों की भारी खरीदारी करता है, बल्कि चीन के साथ मिलकर रूसी ऑयल और गैस के बड़े ग्राहक के रूप में भी उभर रहा है। ऐसे समय में जब पश्चिमी देश रूस पर यूक्रेन युद्ध को लेकर दबाव बना रहे हैं, भारत का यह रुख अमेरिकी रणनीति के खिलाफ माना जा रहा है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular