Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentHousefull 5 Box office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का...

Housefull 5 Box office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडिस की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करते हुए सिर्फ 4 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Housefull 5 Box office Collection: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई ‘हाउसफुल’ का 5वां भाग है. इस फिल्म में सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान और संजय दत्त ने भी अभिनय किया है.

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित ‘हाउसफुल 5’ सिनेमा घरों में 6 जून को रिलीज हुई थी. प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई के बारे में जानकारी साझा की.

प्रोडक्शन बैनर ने पोस्ट में लिखा, ‘फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये की कमाई की और रिलीज होने के पहले सप्ताहांत में कुल 91.83 करोड़ रुपये कमाए. अब तक फिल्म कुल 104.98 करोड़ रुपये कमा चुकी है.’

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence: अरामबाई तेंगोल के नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular