Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAkshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार ने बर्थडे पर फैंस को दिया बड़ा...

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार ने बर्थडे पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, नई फिल्म ‘भूत बंगला’ का किया ऐलान, जानें कब होगी रिलीज

नई दिल्ली, अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. इस मौके पर उन्होंने अपनी अगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ऐलान कर दिया. अभिनेता ने जानकारी दी कि वह निर्देशक प्रियदर्शन के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पर काम करने वाले हैं. यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी.

अक्षय और प्रियदर्शन 14 साल बाद एक साथ काम करेंगे

बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार को आखिरी बार 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘खेल खेल में’ में देखा गया था, जिसके बाद अब उन्होंने अपने 57वें जन्मदिन के अवसर पर यह जानकारी साझा की है.हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में अक्षय और प्रियदर्शन 14 साल बाद एक साथ काम करेंगे.उनकी आखिरी फिल्म 2010 में आई राजनीतिक व्यंग्य आधारित ‘खट्टा मीठा’ थी.

अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘साल दर साल मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न ‘भूत बंगला’ के ‘फर्स्ट लुक’ के साथ मना रहा हूं. मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं.”भूत बंगला’ का निर्माण ‘बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड’ द्वारा ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ के सहयोग से किया जा रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular