Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsAkhilesh Yadav ने हलफनामों की जांच को लेकर भाजपा और निर्वाचन अधिकारियों...

Akhilesh Yadav ने हलफनामों की जांच को लेकर भाजपा और निर्वाचन अधिकारियों को घेरा, कहा- EC नहीं दे पाया हमारे सवालों के जवाब

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर 2022 विधानसभा चुनाव में दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सपा द्वारा दिए गए 18,000 हलफनामों में से आयोग केवल 14 पर ही जवाब दे पाया है, वह भी अधूरा और निराधार। उन्होंने कहा कि 17,986 हलफनामों का कोई हिसाब नहीं है। वहीं, संबंधित जिलों के डीएम ने आरोपों को निराधार बताया है।

Akhilesh Yadav News : लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन अधिकारियों पर दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे आरोपों पर ‘आधी-अधूरी और निराधार’ सफाई दे पाये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा द्वारा जमा किए गए 18,000 हलफनामों में से निर्वाचन आयोग केवल 14 पर ही जवाब दे पाया है।

EC नहीं दे पाया सपा हलफनामों के जवाब

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि सपा द्वारा जमा किए गए 18,000 हलफनामों में से निर्वाचन आयोग केवल 14 पर ही जवाब दे पाया जबकि 17986 का कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग से लेकर जिलाधिकारी तक और क्षेत्राधिकारी से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी भाजपा-आयोग-जिलाधिकारी की तिकड़ी अब तक हमारे द्वारा दिये गये 18000 ‘एफिडेविट’ में से सिर्फ 14 शपथपत्रों के बारे में ही वो भी ‘आधी-अधूरी-निराधार’ सफाई दे पायी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 18000 हलफनामों में से 14 को कम भी कर दें तो भी 17986 का हिसाब बाकी है। यही है हक का गणित। न चलेगी हकमारी, न मतमारी। इस बार पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) सरकार हमारी। अखिलेश यादव वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में हेराफेरी के आरोप लगा रहे थे जबकि बाराबंकी, जौनपुर और कासगंज के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिले से संबंधित मामलों को निराधार बताया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular