Friday, November 13, 2026
HomeAjmerअजमेर के पुष्कर में पहुंचेंगे कई VVIP,MP के सीएम मोहन यादव के...

अजमेर के पुष्कर में पहुंचेंगे कई VVIP,MP के सीएम मोहन यादव के बेटे की होगी शादी.पढ़ें कौन-कौन होगा शामिल?

मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव की शादी अजमेर के पुष्कर में होने जा रही है.इस शादी में कई वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी 24 फरवरी को पुष्कर स्थित पुष्करा रिसोर्ट में होगी.आज विजयनगर फोर्ट में मप्र सीएम के पुत्र वैभव यादव और उनके रिश्तेदार पहुंचे,सभी रिश्तेदारों का विजयनगर के पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह ने स्वागत किया,बताया जा रहा है कि आज यहां हल्दी कार्यक्रम है इसके बाद भात की रस्म भी होगी.

वैभव यादव की 24 फरवरी को पुष्कर में पुष्करा रिसोर्ट और सहदेव बाग में मध्य प्रदेश के ही हरदा जिला अंतर्गत ग्राम रोल गांव निवासी किसान सतीश यादव की पुत्री शालिनी यादव के साथ शादी होगी.शादी समारोह के लिए बूढ़ा पुष्कर बाइपास स्थित पुष्करा रिजॉर्ट बुक किया गया है और होटल सहदेव बाग में मेहमान रुकेंगे,शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई VVIP मेहमानों शामिल होने की उम्मीद है.

पुष्कर अब डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहली पसंद बन गया है.देश के की कई जानी मानी हस्तियां,नेता,अभिनेता सभी पुष्कर आकर विवाह समारोह कर रहे हैं. 23 और 24 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पुत्र के विवाह से जुड़ी रस्में यहां होंगी, जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image